Thursday, 24 October 2013

लेखा-बही बनाना (Creating Ledger)


हम निम्नलिखित प्रश्न का लेजर इंट्री करते हैं। 

शिवम कंप्यूटर के लेनदेन का विवरण (Transaction Details of Shivam Computer)

1-Apr              5,00,000 रुपये के साथ शिवम कंप्यूटर शुरू होता है।  1,00,000 रुपये के साथ भारतीय स्टेट 
            बैंक में एक बैंक खाता खोलता है। 
2-Apr              30,000 का फर्नीचर और 25,000 का  मशीनरी खरीदा। 
3-Apr              2,00,000 रुपये का सामान खरीदा।
4-Apr              25,000 रुपये का सामान बेचा। 
5-Apr              50,000 रुपये के साथ IDBI बैंक में एक बैंक खाता खोलता है। 
6-Apr              25,000 का सामान Micro Computer से खरीदता है। 
7-Apr              33,000 का सामान Rajesh को बेचता है। 
8-Apr              25,000 का कंप्यूटर अपने व्यवसाय के लिए खरीदता है।  SBI चेक के द्वारा भुगतान करता 
            है। 
9-Apr              20,000 रुपये का भुगतान Micro Computer को IDBI चेक द्वारा करता है। 
10-Apr            32,500 रुपये नगद राजेश से प्राप्त करता है। उसे 500 रुपये का छूट  देता है। 
11-Apr            50,000 का सामान Computer World से उधार  में खरीदता है। 
12-Apr            30,000 का सामान Rajendra को उधार में बेचता है। 
13-Apr            5,000 का सामान Computer World को वापस करता है और SBI चेक द्वारा उसका बाकी पैसा देता है। 
14-Apr            15,000 का सामान Micro Computer से खरीदकर Raj Computer को 16,500 में बेचता है। 
15-Apr            500 का सामान Raj Computers वापस करता है जिसे Micro Computer को वापस कर दिया 
            जाता है। 
16-Apr            25,000 SBI में और 10,000 IDBI में जमा करता है। 
17-Apr            10,000 का सामान खरीदता है। 
18-Apr            6,000 का सामान Digital Computer को नगद में बेचता है। 
19-Apr            14,500 का चेक Raj Computers देता है जिसे IDBI बैंक में जमा किया जाता है।
20-Apr            10,000 का सामान नगद खरीदकर 11,500 नगद में बेचता है। 
21-Apr            5,000 IDBI बैंक से मालिक के खुद के उपयोग के लिए निकालता है। 
22-Apr            10,000 Micro Computer को SBI चेक द्वारा भुगतान करता है। 
23-Apr            5,000 का Printer ऑफिस उपयोग के लिए खरीदता है। 
24-Apr            20,000 का सामान Micro Computer से खरीदता है। 15,000 का नगद भुगतान करता है।  
25-Apr            1,000 का Telephone Bill IDBI चेक द्वारा भुगतान करता है। 
26-Apr            1,500 जा Electricity Bill  का भुगतान SBI चेक द्वारा करता है। 
27-Apr            25,000 का सामान बेचता है। 
28-Apr            45,000 का सामान Ranjan Infotech से खरीदता है और उसे 25,000 देता है। 
29-Apr            27,000 का सामान Infotech Computer को बेचता है.
30-Apr            10,000 ऑफिस का किराया और 15,000 वेतन का भुगतान करता है। 


अब हम इस सवाल को बनाते हैं।  

सबसे पहले हम पता करेंगे की इसमें से कौन कौन सा लेजर बनाने लायक है और लेजर किस अकाउंट के अधीन आता है। 

Cash A /C  पहले से ही बना होता है , इसलिए इसे बनाने की जरुरत नहीं है।

1 अप्रैल को मालिक द्वारा 5,00,000 से बिज़नेस शुरू किया जा रहा है।  इसका मतलब बिज़नेस का कैपिटल 5,00,000 रुपये है। इसीलिए हमें एक कैपिटल का लेजर बनाना होगा।

जैसे ही हम टैली खोलेंगे , नीचे वाला स्क्रीन आ जायेगा।


अकाउंट इन्फो पर हम इंटर करके आगे के स्क्रीन पर जायेंगे जो नीचे के स्क्रीन जैसा दिखेगा।


लेजर पर इंटर करने के बाद नीचे वाला स्क्रीन आयेगा। 

फिर इंटर करने पर लेजर बनाने का स्क्रीन आयेगा। इसी स्क्रीन में हम लेजर बनायेंगे। 





अब हम कैपिटल का लेजर बनायेंगे जो की कैपिटल अकाउंट के under रहेगा।  Opening Balance में हम 5,00,000 डालेंगे।  स्क्रीन नीचे के स्क्रीन जैसा दिखाई देगा।



Enter या Y बटन दबाकर Accept कर लीजिए।
इसी तरह से अन्य लेजार भी बनाइये। 




ऊपर दिए गए प्रश्न में निम्नलिखित लेजर बनेंगे। 


LEDGER NAME
UNDER
CAPITAL
CAPITAL A/C
SBI
BANK A/C
FURNITURE
FIXED ASSETS A/C
MACHINERY
FIXED ASSETS A/C
PURCHASE
PURCHASE A/C
SALES
SALES A/C
IDBI
BANK A/C
MICRO COMPUTER
SUNDRY CREDITOR A/C
RAJESH
SUNDRY DEBTOR A/C
COMPUTER FOR OFFICE USE
FIXED ASSETS A/C
DISCOUNT ALLOWED
INDIRECT EXPENSES A/C
COMPUTER WORLD
SUNDRY CREDITOR A/C
RAJENDRA
SUNDRY DEBTOR A/C
RAJ COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
RETURN INWARD
SALES A/C
RETURN OUTWARD
PURCHASE A/C
DIGITAL COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
DRAWING
CURRENT ASSETS A/C
PRINTER FOR OFFICE USE
FIXED ASSETS A/C
TELEPHONE BILL
INDIRECT EXPENSES A/C
ELECTRICITY BILL
INDIRECT EXPENSES A/C
RANJAN INFOTECH
SUNDRY CREDITORS A/C
INFOTECH COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
OFFICE RENT
INDIRECT EXPENSES A/C
SALARY
INDIRECT EXPENSES A/C