Thursday 31 October 2013

स्टॉक आइटम बनाना (Stock Item Creation)

स्टॉक आइटम
स्टॉक आइटम वह सामान है जिसका आप निर्माण या व्यापार (खरीद-बिक्री) करते हैं। यह प्राथमिक इकाई (Primary Unit) है।  स्टॉक आइटम का लेखांकन में लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

स्टॉक आइटम बनाने के लिए सबसे पहले आप स्टॉक आइटम पर जाकर एंटर कीजिये। 


नीचे जैसा स्क्रीन एक ब्लैंक स्क्रीन खुलेगा। 

नीचे दी गई जानकारी के अनुसार इनफार्मेशन भरिये। 

एंटर करके एक्सेप्ट कीजिये। 
आपका एक स्टॉक आइटम LG 20 INCHES TV का बन गया। 
चूकि  LG 20 INCHES TV आइटम  LG TV के अंडर आता है इसीलिए इसको इस तरह से बनाया गया है। 

इसी प्रकार से अन्य स्टॉक आइटम भी बनाइये। 

Wednesday 30 October 2013

माप की इकाइयों को बनाना Creating Units of Measure

स्टॉक आइटम मुख्य रूप से मात्रा के आधार खरीदा और बेचा जाता है। मात्रा को इकाइयों द्वारा मापा जाता है. इसीलिए माप कि इकाइयों को बनाना आवश्यक है. माप की इकाइयां या तो साधारण हो सकती हैं या मिश्रित।
सरल इकाइयों के उदाहरण हैं: nos., metres, kilograms, pieces इत्यादि।
मिश्रित इकाइयों के उदाहरण हैं : a box of 10 pieces इत्यादि।

Units of Measure बनाने के लिए इस प्रकार जाइये। 


Gateway of Tally > Inventory Info. > Units of Measure > Create.

गेटवे ऑफ़ टैली के इन्वेंटरी स्क्रीन पर एंटर करने के बाद नीचे वाला स्क्रीन आएगा। 

अब आप स्टॉक आइटम पर जाइये। 

एंटर करने के बाद नीचे का स्क्रीन आएगा। यह सिंपल यूनिट बनाने का स्क्रीन है। 

 नीचे दिए गए स्क्रीन के अनुसार डिटेल भरिये और एंटर प्रेस कर एक्सेप्ट कीजिये। 

कंपाउंड यूनिट बनाने के लिए फिर से इन्वेंटरी इंफो में जाकर यूनिट क्रिएशन में जाइये। 
पैक का pk एक सिंपल यूनिट बनाइये। 


बैकस्पेस प्रेस करके सिंपल या कंपाउंड में से कंपाउंड को सेलेक्ट कीजिये। 

नीचे दिए गए स्क्रीन के अनुसार इनफार्मेशन भरिये। 


स्क्रीन को एक्सेप्ट कीजिये। 

इसी प्रकार से अन्य यूनिट भी बनाइये। 

Tuesday 29 October 2013

स्टॉक श्रेणी बनाना Creating Stock Category

स्टॉक श्रेणी भी स्टॉक ग्रुप कि तरह एक सामानांतर वर्गीकरण प्रदान करता है। स्टॉक समूह की तरह, स्टॉक श्रेणियों को भी कुछ विशेष व्यवहार के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।  

NAME
UNDER
CATEGORY
LG 20 IN  TV
LG TV
20 INCHES
LG 22 IN  TV
LG TV
22 INCHES
LG 28 IN  TV
LG TV
28 INCHES
LG 32 IN  TV
LG TV
32 INCHES
PANASONIC 20 IN  TV
PANASONIC TV
20 INCHES
PANASONIC 22 IN  TV
PANASONIC TV
22 INCHES
PANASONIC 28 IN  TV
PANASONIC TV
28 INCHES
PANASONIC 32 IN  TV
PANASONIC TV
32 INCHES
SONY 20 IN  TV
SONY TV
20 INCHES
SONY 22 IN  TV
SONY TV
22 INCHES
SONY 28 IN  TV
SONY TV
28 INCHES
SONY 32 IN  TV
SONY TV
32 INCHES
ऊपर के लिस्ट में टेलीविज़न को 20 inches, 22 inches, 28 inches और 32 inches से वर्गीकृत किया गया।  

Gateway of Tally > Inventory Info > F11 > Inventory Features > Shivam Electronics > 
 जाने के बाद  इंटर बटन प्रेस कीजिये। 


सबसे पहले गेटवे ऑफ़ टैली में जाइये। Inventory Info. को सेलेक्ट करके एंटर कीजिये। 


नीचे जैसा स्क्रीन आएगा।  इसमें आप देखेंगे कि स्टॉक कटेगरी हाइलाइटेड नहीं है। 

स्टॉक कटेगरी को हाइलाइटेड करने के लिए F 11 बटन को प्रेस करेंगे।  उसके बाद नीचे वाला स्क्रीन आएगा। इसमें हम Inventory Features को सेलेक्ट करेंगे। 


Inventory Feature पर एंटर करने के बाद हमें नीचे जैसा स्क्रीन आएगा। अब हम जिस कम्पनी में स्टॉक कटेगरी बनाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लेंगे।  यहाँ पर हम शिवम् इलेक्ट्रॉनिक्स का उदाहरण लेकर काम कर रहे हैं इसलिए शिवम् इलेक्ट्रॉनिक्स को सेलेक्ट करके एंटर प्रेस करेंगे।




अब नीचे जैसा स्क्रीन आएगा। इसमे Maintain Stock Category को Yes कर देंगे।  एंटर करते हुए इस स्क्रीन से बाहर आ जायेंगे। 



जब आप Esc बटन प्रेस कर पुनः इन्वेंटरी इंफो स्क्रीन पर आयेंगे तो स्टॉक कटेगरी हाईलाइट हो जायेगा। 


अब स्टॉक कटेगरी को सेलेक्ट कर एंटर प्रेस कीजिये।  नीचे के स्क्रीन के जैसा स्टॉक कटेगरी बनाने का स्क्रीन आ जायेगा। 


नीचे स्क्रीन पर दिए गए जानकारी के अनुसार स्टॉक कटेगरी बनाइये।  

एंटर या Y प्रेस कर स्टॉक कटेगरी बनाइये। 



इसी प्रकार से अन्य स्टॉक कटेगरी बनाइये। 



स्टॉक समूह बनाना Creating Stock Groups

स्टॉक समूह (Stock Group) स्टॉक में रखी हुई एक ही प्रकार के अलग-अलग वस्तुओं को पहचानने में मदद करता है। उदाहरण के लिए टेलीविज़न के स्टॉक ग्रुप में अलग-अलग ब्रांड का टेलीविज़न रखा जा सकता है।

टेलीविज़न (स्टॉक ग्रुप)-------  LG TV, SAMSUNG TV, SONY TV (स्टॉक आइटम)

Stock Group

1. Televisions (main stock group)
·        LG TV – stock group under Television
·        Panasonic TV – stock group under Television
·        Sony TV – stock group under Television

2. Fridge (main stock group)
·         Videocon Fridge – Stock Group under Fridge
·         Sony Fridge – Stock Group under Fridge
·         Whirlpool Fridge – Stock Group under Fridge

3 . Washing Machine (main stock group)
·         LG Washing Machine – Stock Group under Washing Machine
·         Samsung Washing Machine – Stock Group under Washing Machine
Sony Washing Machine – Stock Group under Washing Machine


STOCK ITEM
STOCK GROUP
LG TV
TELEVISION
PANASONIC TV
TELEVISION
SONY TV
TELEVISION
SONY FRIDGE
FRIDGE
WHIRLPOOL FRIDGE
FRIDGE
SANSUI FRIDGE
FRIDGE
LG WASHING MACHINE
WASHING MACHINE
SAMSUNG  WASHING MACHINE
WASHING MACHINE
SONY  WASHING MACHINE
WASHING MACHINE



Stock Group बनाना 

नीचे दिए गए स्क्रीन के अनुसार स्टॉक ग्रुप बनाइये। 

Gateway of Tally > Inventory Info. > Stock Groups > Single Stock Group > Create 



टेलीविज़न को प्राइमरी के अंडर में बनाइये। 

Y या एंटर दबाकर  एक्सेप्ट कीजिये। 
टेलीविज़न का स्टॉक ग्रुप बन गया। 

अब LG TV को टेलीविज़न के अंडर में बनाइये। 

Y या एंटर दबाकर  एक्सेप्ट कीजिये। 
 LG TV का स्टॉक ग्रुप टेलीविज़न के अंडर में बन गया। 

इसी प्रकार से हम पैनासोनिक और सोनी का भी स्टॉक ग्रुप टेलीविज़न के अंडर में बनायेंगे। 

फ्रिज और वाशिंग मशीन को हम प्राइमरी के अंडर में बनायेंगे। ऊपर दिए गये निर्देशों के अनुसार बाकी का भी स्टॉक ग्रुप बना लेंगे। 





Thursday 24 October 2013

लेखा-बही बनाना (Creating Ledger)


हम निम्नलिखित प्रश्न का लेजर इंट्री करते हैं। 

शिवम कंप्यूटर के लेनदेन का विवरण (Transaction Details of Shivam Computer)

1-Apr              5,00,000 रुपये के साथ शिवम कंप्यूटर शुरू होता है।  1,00,000 रुपये के साथ भारतीय स्टेट 
            बैंक में एक बैंक खाता खोलता है। 
2-Apr              30,000 का फर्नीचर और 25,000 का  मशीनरी खरीदा। 
3-Apr              2,00,000 रुपये का सामान खरीदा।
4-Apr              25,000 रुपये का सामान बेचा। 
5-Apr              50,000 रुपये के साथ IDBI बैंक में एक बैंक खाता खोलता है। 
6-Apr              25,000 का सामान Micro Computer से खरीदता है। 
7-Apr              33,000 का सामान Rajesh को बेचता है। 
8-Apr              25,000 का कंप्यूटर अपने व्यवसाय के लिए खरीदता है।  SBI चेक के द्वारा भुगतान करता 
            है। 
9-Apr              20,000 रुपये का भुगतान Micro Computer को IDBI चेक द्वारा करता है। 
10-Apr            32,500 रुपये नगद राजेश से प्राप्त करता है। उसे 500 रुपये का छूट  देता है। 
11-Apr            50,000 का सामान Computer World से उधार  में खरीदता है। 
12-Apr            30,000 का सामान Rajendra को उधार में बेचता है। 
13-Apr            5,000 का सामान Computer World को वापस करता है और SBI चेक द्वारा उसका बाकी पैसा देता है। 
14-Apr            15,000 का सामान Micro Computer से खरीदकर Raj Computer को 16,500 में बेचता है। 
15-Apr            500 का सामान Raj Computers वापस करता है जिसे Micro Computer को वापस कर दिया 
            जाता है। 
16-Apr            25,000 SBI में और 10,000 IDBI में जमा करता है। 
17-Apr            10,000 का सामान खरीदता है। 
18-Apr            6,000 का सामान Digital Computer को नगद में बेचता है। 
19-Apr            14,500 का चेक Raj Computers देता है जिसे IDBI बैंक में जमा किया जाता है।
20-Apr            10,000 का सामान नगद खरीदकर 11,500 नगद में बेचता है। 
21-Apr            5,000 IDBI बैंक से मालिक के खुद के उपयोग के लिए निकालता है। 
22-Apr            10,000 Micro Computer को SBI चेक द्वारा भुगतान करता है। 
23-Apr            5,000 का Printer ऑफिस उपयोग के लिए खरीदता है। 
24-Apr            20,000 का सामान Micro Computer से खरीदता है। 15,000 का नगद भुगतान करता है।  
25-Apr            1,000 का Telephone Bill IDBI चेक द्वारा भुगतान करता है। 
26-Apr            1,500 जा Electricity Bill  का भुगतान SBI चेक द्वारा करता है। 
27-Apr            25,000 का सामान बेचता है। 
28-Apr            45,000 का सामान Ranjan Infotech से खरीदता है और उसे 25,000 देता है। 
29-Apr            27,000 का सामान Infotech Computer को बेचता है.
30-Apr            10,000 ऑफिस का किराया और 15,000 वेतन का भुगतान करता है। 


अब हम इस सवाल को बनाते हैं।  

सबसे पहले हम पता करेंगे की इसमें से कौन कौन सा लेजर बनाने लायक है और लेजर किस अकाउंट के अधीन आता है। 

Cash A /C  पहले से ही बना होता है , इसलिए इसे बनाने की जरुरत नहीं है।

1 अप्रैल को मालिक द्वारा 5,00,000 से बिज़नेस शुरू किया जा रहा है।  इसका मतलब बिज़नेस का कैपिटल 5,00,000 रुपये है। इसीलिए हमें एक कैपिटल का लेजर बनाना होगा।

जैसे ही हम टैली खोलेंगे , नीचे वाला स्क्रीन आ जायेगा।


अकाउंट इन्फो पर हम इंटर करके आगे के स्क्रीन पर जायेंगे जो नीचे के स्क्रीन जैसा दिखेगा।


लेजर पर इंटर करने के बाद नीचे वाला स्क्रीन आयेगा। 

फिर इंटर करने पर लेजर बनाने का स्क्रीन आयेगा। इसी स्क्रीन में हम लेजर बनायेंगे। 





अब हम कैपिटल का लेजर बनायेंगे जो की कैपिटल अकाउंट के under रहेगा।  Opening Balance में हम 5,00,000 डालेंगे।  स्क्रीन नीचे के स्क्रीन जैसा दिखाई देगा।



Enter या Y बटन दबाकर Accept कर लीजिए।
इसी तरह से अन्य लेजार भी बनाइये। 




ऊपर दिए गए प्रश्न में निम्नलिखित लेजर बनेंगे। 


LEDGER NAME
UNDER
CAPITAL
CAPITAL A/C
SBI
BANK A/C
FURNITURE
FIXED ASSETS A/C
MACHINERY
FIXED ASSETS A/C
PURCHASE
PURCHASE A/C
SALES
SALES A/C
IDBI
BANK A/C
MICRO COMPUTER
SUNDRY CREDITOR A/C
RAJESH
SUNDRY DEBTOR A/C
COMPUTER FOR OFFICE USE
FIXED ASSETS A/C
DISCOUNT ALLOWED
INDIRECT EXPENSES A/C
COMPUTER WORLD
SUNDRY CREDITOR A/C
RAJENDRA
SUNDRY DEBTOR A/C
RAJ COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
RETURN INWARD
SALES A/C
RETURN OUTWARD
PURCHASE A/C
DIGITAL COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
DRAWING
CURRENT ASSETS A/C
PRINTER FOR OFFICE USE
FIXED ASSETS A/C
TELEPHONE BILL
INDIRECT EXPENSES A/C
ELECTRICITY BILL
INDIRECT EXPENSES A/C
RANJAN INFOTECH
SUNDRY CREDITORS A/C
INFOTECH COMPUTER
SUNDRY DEBTOR A/C
OFFICE RENT
INDIRECT EXPENSES A/C
SALARY
INDIRECT EXPENSES A/C